मंडी: पधर किसान मेले को जिलास्तरीय तक पहुंचाने में सबका रहा सहयोग-सुरजीत सिंह ठाकुर एसडीएम पधर
Mandi, Mandi | Apr 15, 2024 सोमवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि पधर किसान मेले को जिला स्तरीय मेला बनाने में यहां कार्यरत सभी एसडीएम का सहयोग रहा हैं।उन्होंने कहा कि पहले इस मेले में 3 देवी देवता आते थे ,आज लगभग 30 देवी देवता मेले की शोभा बढ़ाते हैं।उन्होंने कहा कि आज सभी के सहयोग से यह मेला धूमधाम के साथ शुरू हो गया हैं।