मंडी: मंडी ही नहीं दूसरी सीटों पर भी प्रचार करेंगी कंगना रणौत
Mandi, Mandi | Apr 15, 2024 मंडी सीट से चुनाव लड़ रही बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत इस चुनाव में भाजपा की स्टार प्रचारक होंगी। हमीरपुर, कांगड़ा और शिमला लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए भी कंगना प्रचार करती हुई नजर आएंगी। वहीं छह हलकों के उपचुनाव में भी कंगना पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में भी क्वीन प्रचार करेंगी।