मंडी: मंडी के भ्यूली में बैसाखी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय छिंज मेला सोमवार को हुआ संपन्न
Mandi, Mandi | Apr 15, 2024 हर वर्ष बैसाखी के मौके पर मंडी शहर के भ्यूली में आयोजित होने वाला दो दिवसीय छिंज मेला सोमवार संपन्न हो गया है। मेले के दूसरे दिन आज सोमवार को छिंज का आयोजन किया गया। शीतला माता मंदिर पुरानी मंडी से जलेब निकालकर भ्यूली में सांसकृतिक कार्यक्रम हुए। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में की पहलवानों ने कड़ी जोर आजमाइश व कुश्ती प्रेमियों से वाहवाही बटोरी गई।