मंडी: 66 याचिकाकर्ता पेंशनर्स को ही बढ़ोतरी का लाभ, 5000 हो रहे प्रताड़ित
Mandi, Mandi | Apr 15, 2024 एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संगठन मंडी इकाई की मासिक बैठक सोमवार को इकाई प्रधान अनूप कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक भवन में हुई। बैठक में प्रमुखता से 65, 70, 75 वर्ष के कार्यकाल के पश्चात प्रबंधन की ओर से 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन बढ़ोतरी देने के सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसले पर मंथन किया गया।