मंडी: देव ने फिर जीता भ्यूली का दंगल,उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किया सम्मानित
Mandi, Mandi | Apr 15, 2024 भ्यूली मेला के छिंज मुकाबले में इस बार भी देव ने मैदान मारते हुए माली और गूर्ज जीत लिया है। लगातार तीन साल से देव भ्यूली मेले का दंगल जीत रहे हैं। आज यहां भीमाकाली मां के आंगन में कुश्ती का अखाड़ा सजा तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के करीब 30 पहलवानों के बीच सबकी नजर उंची तगड़ी कद काठी के देव पर लगी रही। अखाड़े में पहचानों के बीच कुश्ती के खूब दांव चले।