💠अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
💠680 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 19 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त, 8 प्रकरण दर्ज
➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को वृत्त पिपरिया शहर अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक दबिश देकर अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अंबेडकर वार्ड, कुचबंदिया मोहल्ला, हाथवास, ग्राम राईखेड़ी एवं रिछेड़ा में दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 8 प्रकरण कायम किए गए। इस दौरान 680 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 19 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 71 हजार 800 रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई वृत्त प्रभारी श्री हितेश कुमार बिशोरिया के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी आरक्षक श्री गणपति बोबड़े का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं तथा ऐसे मामलों में निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026