नर्मदापुरम बनेगा ग्रीन एनर्जी का प्रमुख केंद्र
मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में 46 एकड़ में स्थापित होगा लूनो रिन्यूएबल पार्क
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास के विजन को मिल रही गति : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा
कलेक्टर श्री मिश्रा एवं संस्थापक श्री शुभम महिन्द्रता की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन
सोलर मॉड्यूल, इन्वर्टर एवं बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का होगा निर्माण, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर होंगे सृजित
मध्यप्रदेश शासन की सरल, पारदर्शी एवं उद्योग हितैषी नीतियों के चलते नर्मदापुरम जिला तेजी से नवकरणीय ऊर्जा एवं ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी क्रम में मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में 46 एकड़ भूमि पर लूनो रिन्यूएबल पार्क की स्थापना की जा रही है। पार्क का भूमिपूजन कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं संस्थान के संस्थापक श्री प्रदीप महिंद्राटा, श्री शुभम महिंद्राटा, श्री तरूण गुलाटी की उपस्थ