बिछिया: अंजनियां के वरदान आश्रम में 501 कमल पुष्पों से मां लक्ष्मी का विशेष अर्चन, श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ संपन्न
अंजनियां के वरदान आश्रम में शनिवार को श्री लक्ष्मी नारायण अर्चन यज्ञ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुए यज्ञ में विधि-विधान से संकल्प, देवी-देवताओं का आवाहन, षोडशोपचार पूजन और महाभिषेक किया गया। वरदान आश्रम के यज्ञाचार्य पं.राम गोपाल शास्त्री नें आज 3 अक्टूबर शनिवार की रात 8 बजे फोन के माध्यम से पब्लिक एप को कार्यक्रम जानकारी दीl