बख्शी का तालाब: एनजीओ के हवाले गौशालाएं, फिर भी बदहाल! सड़कों पर गोवंश, खेतों की रखवाली को मजबूर किसान
बीकेटी क्षेत्र की कई गौशालाओं में व्यवस्थाएं बदहाल होने के आरोप सामने आए हैं। महिंगवां, सुवंशीपुर और इंदारा समेत कई गौशालाओं से गोवंश निकलकर सड़कों, गांवों और किसानों के खेतों तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एनजीओ को जिम्मेदारी मिलने के बाद से गौशालाओं की व्यवस्था बिगड़ी है। चारा-पानी, देखरेख और गोवंशों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।