Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

नीट परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर#कांग्रेस ने उठाई आवाज#शालू प्रवीण चौधरी रेवाड़ी शहरी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, एस.सी. विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव, एनएसयूआई एस.एम. के जिला अध्यक्ष शिवम सिंघानिया सहित कांग्रेस एवं छात्र संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निरस्त होने, बढ़ती बेरोजगारी तथा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की कमियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा युवाओं का परीक्षाओं से विश्वास उठता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि इस बार नीट परीक्षा की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराई जाए। परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की गड़बड़ी, पेपर लीक या अव्यवस्था की कोई संभावना नहीं होनी चाहिए, ताकि लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे युवाओं का भरोसा शिक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में पुनः स्थापित हो

Rewari, Rewari | Jun 21, 2026

MORE NEWS