ललितपुर: एएनएम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया
ललितपुर के कलेक्ट्रेट में एएनएम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की है उनका कहना है कि जिस तरीके से हम लोगों से समान काम लिया जाता है उसी तरीके से समान वेतन दी जाए जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की है।