बोकारो स्टील सिटी: कुर्मीडीह (स्टेशन रोड) स्थित श्री हनुमान मंदिर में आज श्रद्धा और विश्वास का संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।सैकड़ों महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ गर्गा डैम से जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचे।