जमुई: शक्ति अधिनियम पर सियासत तेज, श्रेयसी सिंह बोलीं- महिलाओं का अधिकार छीना गया, खेल मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
Jamui, Jamui | Apr 18, 2026 जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम को संसद में पारित नहीं किए जाने को लेकर शुक्रवार देर शाम 8 बजे विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक चाल चलते हुए महिलाओं के अधिकारों को कमजोर किया है।