आधार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और UIDAI के नए दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के लिए कार्यरत आधार ऑपरेटर व सुपरवाइजरों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में नामांकन, जनसांख्यिकीय व बायोमेट्रिक अपडेट, दस्तावेज की जानकारी दी जा रही है।