कुंडा: एडिशनल एसपी ने बाबा अवधेश्वरनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक वृजनंदन राय और सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने शनिवार दोपहर 2 बजे पौराणिक अवधेश्वरनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने एक माह तक चलने वाले पुरुषोत्तम मास मेले को सकुशल संपन्न कराने की कामना की। इस दौरान प्रबंधक जुगनू जी ने मेला व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मौके पर एसओ हथिगवां सत्येंद्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रह