लालगंज: महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को लालगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा जेल
लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने बीते 5-4.2026 को थाने में तहरीर देकर नामजद अभियुक्त के विरुद्ध चोरी से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, गाली गलौज, मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराई थी। तहरीर की आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया।