पटना ग्रामीण: पटना में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, सिंदूर को शौर्य और सत्य का प्रतीक बताया गया
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के सम्मान में पटना की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे तिरंगा यात्रा में शामिल समाजसेवी बिट्टू सिंह ने सिंदूर को लेकर कहा कि सिंदूर शब्द सिर्फ महिलाओं का श्रृंगार नहीं बल्कि शौर्य और सत्य का प्रतीक भी है।