पटना ग्रामीण: पटना जं. पर रेल पुलिस ने ट्रेन नं 22670 से 3 मानव तस्करों को किया गिरफ्तार, 21 बच्चे मुक्त कराए
पटना रेल परिक्षेत्र में मोबाईल चोरी एवं अन्य अपराधों के रोकथाम हेतु पटना जं० RPF एवं GRP के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की संध्या 4:30 बजे PF 01 पर खडी 22670 अप ट्रेन के पिछले समान्य कोच में कुछ नाबालिक बच्चों पर रेल पुलिस की नजर पड़ी,बच्चों से पूछताछ के उपरांत 3 संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।