पटना ग्रामीण: NMCH में मरीज के पैर की उंगली चूहे द्वारा कुतरे जाने पर सांसद मीसा भारती ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल
NMCH में एक मरीज के पैर की चार उंगलियां चूहे के द्वारा कुतरे जाने की घटना को लेकर पटना एयरपोर्ट पर बुधवार शाम करीब 4:00 बजे सांसद मिसा भारती ने सवाल उठाया है। मिसा भारती ने कहा कि एक तरफ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे कहते हैं कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से बहुत अच्छी हो गई है जबकि NMCH की घटना बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रही है।