पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बीते 13 मई को दीघा थानान्तर्गत घर बना रहे एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस ने गठित टीम के सहयोग से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए बुधवार की दोपहर करीब एक बजे SDPO नीतीश चंद्र धारिया ने बताया की तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।