पटना ग्रामीण: पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन किया जाना है। इसे लेकर तैयारियां जोर जोर से चल रही है और आए दिन पटना जिलाधिकारी भी इस नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों के साथ पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया।