कटकमदाग: झारखंड की शिक्षा व्यवस्था के मौजूदा हालात और पारा शिक्षकों के मामले को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा में उठाया।
झारखंड की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के मौजूदा हालात और पारा शिक्षकों के मामले को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार की लोकसभा में बड़े ही बेबाकी से उठाया। उन्होंने कहा की झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की झारखंड सरकार राज्य में शिक्षा को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी बात बेबाकी से रखा।