गुमला: गुमला बार एसोसिएशन रजिस्ट्री ऑफिस से होने वाले सभी प्रकार के कार्यों का 1 फरवरी से करेगा बहिष्कार, होगी राजस्व की क्षति
Gumla, Gumla | Jan 29, 2025 गुमला बार एसोसिएशन 1 फरवरी से रजिस्ट्री ऑफिस से होने वाले सभी प्रकार के कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगा। यह हड़ताल तब तक रहेगा जब तक पूर्व की भांति कचहरी परिसर में कार्य शुरू नहीं किया जाता है। संगठन ने बताया नया समाहरणालय में कार्य का संचालन होने से कर्मचारी व नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।