हिसार में ₹30 हजार की रिश्वत लेते ESIC इंस्पेक्टर गिरफ्तार, बेटी के एडमिशन के नाम पर मांगे थे ₹40 हजार।
हिसार में विजिलेंस टीम ने ESIC इंस्पेक्टर आनंद कुमार को ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मामला एक स्कूल कर्मचारी की बेटी के एडमिशन वेरिफिकेशन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इंस्पेक्टर ने एडमिशन वेरिफिकेशन के नाम पर ₹40 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसमें से ₹10 हजार रुपये आरोपी पहले ही ले चुका था।
ऐसे बिछाया गया जाल
शिकायत मिलने के बाद हिसार विजिलेंस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिला कृषि अधिकारी (DAO) सीताराम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में टीम में शामिल किया गया।
योजना के तहत शिकायतकर्ता को बाकी ₹30 हजार रुपये देने के लिए भेजा गया। जैसे ही इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने पैसे लिए, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।
#HisarPolice #news #haryana #hisar #citybignews
Hisar, Hissar | Nov 17, 2026