मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में सड़क दुर्घटना, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
पलामु जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सलगस भरी गांव के पास सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के गुरतुरी गांव निवासी नीरज कुमार चंद्रवंशी (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान उसी गांव के संजीवन सिंह (उम्र 25 वर्ष) के रूप म