मेदिनीनगर (डालटनगंज): दुबियाखाड़ जोरकट के पास ओवरटेक करते समय बाइक से गिरा युवक, एमएमसीएच में हुई मौत
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ जोरकट के पास मंगलवार शाम 4 बजे ओवरटेक करने में बाइक समेत एक युवक गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। युवक की पहचान 18 वर्षीय विकेश कुमार सिंह पिता गिरिवर सिंह के रूप में हुई है। विकेश चियांकी का रहने वाला था। सतबरवा किसी काम से गया था। वहां से लौट रहा था।