मेदिनीनगर (डालटनगंज): राजस्व संग्रहण को लेकर पलामू डीसी ने समाहरणालय में की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को तेज़ी लाने का निर्देश
पलामू की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने मंगलवार को दोपहर करीब 12बजे समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्यानुरूप वसूली सुनिश्चित करने और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।खनन विभाग को अब तक मात्र 13% वसूली पर फटकार लगाते हुए उपायुक्त ने कहा कि 41,357 लाख के लक्ष्य को जल्द पूरा करें।