अशोक नगर: अशोकनगर पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड आयोजित, एएसपी ने किया निरीक्षण
अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी गजेन्द्र सिंह कँवर ने ली तथा प्लाटून-वार निरीक्षण कर अनुशासन, वर्दी एवं परेड की शुद्धता का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। परेड में सलामी, पथ क्रम और संयुक्त संचालन का अभ्यास कराया गया