भुता पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार
बरेली। भुता थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा ब्रहमनान निवासी सूरज पाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि 22 जुलाई को पड़ोसी अंगन लाल, अंकुर, सुमन पटेल, लवली पटेल और चित्रा पटेल ने घर में घुसकर उनकी पत्नी मीना देवी के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और एलईडी भी तोड़ दी तथा ₹40 हजार नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना की तहरीर उनकी पुत्री ने उसी दिन भुता थाने में दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है।
#Bareillynewslive
#viral
#Bareillypolice
#थानाभुता