आज 30 नवंबर रविवार दोपहर करीब 2 बजे नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इंदिरा चौक निवासी सुनील कुमार के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर में छुपाकर रखी गई 72 पीस अंग्रेजी शराब (8PM) बरामद की।