बालोद: ग्राम डुड़िया के माउंटेन ट्रैकर यशवंत अब हिमाचल प्रदेश में मनाली के माउंट फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य
Balod, Balod | Apr 23, 2024 गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम डुड़िया के माउंटेन ट्रैकर यशवंत कुमार टंडन अब दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन (आईएएफ) के माध्यम से हिमाचल के मनाली में स्थित माउंट फ्रेंडशिप पीक को फतह करने का लक्ष्य रखा है। जिसकी ऊंचाई 17352 फीट है। यहां से 11 जून को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से मनाली के लिए रवाना होंगे।