बालोद: हनुमान जन्मोत्सव विशेष: बालोद मे 400 साल पुरानी भूमिफोड़ बजरंगबली की प्रतिमा जिसकी बढ़ती है ऊंचाई
Balod, Balod | Apr 23, 2024 जिले के ग्राम कमरौद मे 400 साल पुरानी भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा है। इस प्रतिमा का आकार और ऊंचाई बढ़ने का दावा मंदिर समिति और भक्त करते है। जमीन से निकलने के कारण यह भूमिफोड़ बजरंगबली के नाम से छत्तीसगढ़ मे प्रसिद्ध है। मंदिर की खासियत यह है कि यहां जिसने भी सच्चे मन से भगवान बजरंगबली का स्मरण किया है। उसकी मनोकामना पूरी हुई है।