बालोद: गोड़ेला में नवविवाहित जोड़ों के बीच पहुंचे सीएम साय, लोगों को किया संबोधित
Balod, Balod | Apr 23, 2024 बालोद जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव और आदर्श विवाह कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि साहू समाज लगातार आदर्श प्रस्तुत करता रहता है। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग बरगलाते हुए चुनाव के बाद कुछ नही मिलने और सब बंद होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वादा करता हूं कुछ भी बंद नहीं होगा।