फर्रुखाबाद: गांव घाटमपुर निवासी किसान के पैर में फावड़ा लगा, सिंचाई करते समय पैर कटा, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना जहानगंज के गांव घाटमपुर निवासी 28 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र रामवीर सिंह अपने खेत मे सिंचाई कर रहा था। तभी किसान विवेक कुमार के पैर में फावड़ा लग गया। जिसमें उसका पैर कट गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने विवेक कुमार को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।