कोल: खैर में ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठी गर्भवती महिला व बेटी की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने शवों के कराए पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 10, 2024 खैर में तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक पर बैठी गर्भवती महिला सहित 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गांव खेड़ा नारायण पुर निवासी मनोज शुक्रवार सुबह बाइक से फरीदाबाद से अपने गांव जा रहे थे। खैर पहुंचते ही उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी गर्भवती पत्नी पिंकी देवी व उनकी 8 वर्षीय पुत्री शिवानी की मौत हो गई।