कोल: जारौठ के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 10, 2024 थाना इगलास के गांव जारौठ के निकट ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिसके बाद युवक की मौत हो गई। बिचौला निवासी 28 वर्षीय रोहित शर्मा गुरुवार को बाइक से अलीगढ़ से इगलास जा रहे थे। गांव जारौठ के निकट पहुंचते ही निशांत कोल्ड स्टोरेज के अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रोहित की बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।