कोल: पिछले दिनों स्वर्णकार के यहां लूट का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को थाना सासनी गेट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 10, 2024 पिछले दिनों स्वर्णकार के घर में लूट के प्रयास से आए चार व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को पुलिस के द्वारा अवैध तमंचा,स्कूटी एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के द्वारा उक्त शातिर को शुक्रवार करीब 1:00 बजे संगीन धाराओं में जेल भेजा है।