कोल: चोरी हुई बीयर की 25 पेटी के साथ थाना अकराबाद पुलिस ने शातिर चोर को ग्राम सिकन्दरपुर काली नदी के पास से किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 10, 2024 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम सिकन्दरपुर काली नदी के पास एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष ने बताया पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से चोरी THUNDERBOLT बीयर की 25 पेटी बरामद की गई है।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विशाल यादव पुत्र रामेश्वर बताया है जोकि थाना हरदुआगंज नगला बबूल का रहने वाला है।