कोल: टेंटीगाँव के निकट सडक किनारे पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 10, 2024 थाना खैर के टेंटीगांव के निकट सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला है। रामेतगढ़ी निवासी होशियार सिंह गुरुवार को भाई साथ घर से अलीगढ़ जाने की कह कर आया था। अलीगढ़ से उसका तहेरा भाई गांव की ओर वापस जा रहा था तभी होशियार सिंह का शव टेंटीगांव के निकट सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला जिसके सिर में भी गंभीर चोट थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।