चरखारी: खरेला में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली, पुलिस ने दर्ज किया केस
खरेला में वीडियो बनाकर पैसे मांगने और न देने पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।पीड़ित की तहरीर पर थाना खरेला में समीचीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड ने रविवार समय तकरीबन 6 बजे प्रकरण की जानकारी दी।