ध्याड़ी: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आटी में चला डोर-टू-डोर अभियान, साइबर अपराध की दी गई जानकारी
Dhyari, Almora | Apr 12, 2024 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीकांत पांडे और सचिव शचि शर्मा के निर्देश पर आटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर पैरा लीगल वालियंटर विजय कुमार टम्टा द्वारा लोगों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।