गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर में लाइटें खराब, प्रमुख चौक अंधेरे में डूबे; JMM ने मरम्मत की मांग उठाई
राजनगर प्रखंड में प्रमुख चौक-चौराहों पर लगी हाईमास्ट लाइट खराब होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजनगर प्रखंड अध्यक्ष श्री रामसिंह हेम्ब्रम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है। आवेदन में