बटियागढ़: बटियागढ़ के नीमन तिराहे पर SST टीम व पुलिस ने पकड़ी 140 पाव अवैध देसी शराब
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहे पर बने चेक पोस्ट पर SST टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपीयो से 140 पाव देशी अवैध शराब जब्त की.आचार संहिता के मद्देनजर चेकिंग के लिए बनाए गए इस चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर अवैध शराब परिवहन पर बटियागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी छाप सिंह आदिवासी व बोदा सिंह पर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया