बटियागढ़: कांटी पहुंचे मुनि श्री सुधासागर जी महाराज, आहार चर्या के लिए बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
प्रसिद्ध जैन संत श्री सुधासागर जी महाराज का ससंघ काफिला लगातार मंगल बिहार कर कुंडलपुर की ओर बढ़ रहा है, आज शनिवार सुबह मुनि सुधासागर जी महाराज कांटी गांव पँहुचे, यंहा स्कूल परिसर में आहार चर्या सम्पन्न हुई,मुमि श्री के दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में दूर दूर से श्रद्धालु कांटी पँहुचे और श्रीफल के साथ मुनि श्री की परिक्रमा भी की।