नवाबगंज: रिठौरा कस्बे में महिला को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की हुई मौत
हाफिजगंज के रिठौरा कस्बे में हुए सड़क हादसे में नवाबगंज के एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से बरेली जा रहा था। रास्ते में अचानक एक महिला के सामने आने पर उसे बचाने की कोशिश में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। नवाबगंज के लाड़पुर उस्मानपुर गांव निवासी मोहम्मद आबिद किसी काम से बरेली आ रहे थे। रिठौरा में हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें