गड़हनी: डीपीआरओ ने आर डी एम मॉडल हाई स्कूल गड़हनी का लिया जायजा, दिए निर्देश
गड़हनी आर डी एम मॉडल हाई स्कूल का निरीक्षण बुधवार को डीपीआरओ अमृता ने किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ अर्चना कुमारी, बीईओ अखिलेश कुमार,प्रखंड प्रमुख सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं से विद्यालय की जानकारी लिया। वही शिकायत किया गया कि जर्जर भवन में शैक्षणिक कार्य किया जा रहा है जबकि नए भवन बन कर तैयार है। डीपीआरओ ने कहा कि इसका उद्घाटन 15 को होगा।