मंसूरचक: मंसूरचक थाना क्षेत्र में विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यह घटना शुक्रवार के दिन के ग्यारह बजे की है।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है ,और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।