Public App Logo
लखनऊ में Gen-Alpha का प्रदर्शन, सड़क पर उतरीं सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं लखनऊ। राजधानी में सोमवार सुबह जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। छात्राएं सुबह करीब छह बजे से दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर धरने पर बैठी हैं। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। छात्राओं के प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। छात्राएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर डटी रहीं। - Deoria News