बहेड़ी: शेखूपुर होली चौराहे से निकाली गई विशाल शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत, भारी पुलिस फोर्स रहा मौजूद
जन्माष्टमी के अवसर पर मोहल्ला शेखूपुर से परंपरागत विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस शोभा यात्रा में बैंड बाजे के साथ एक से बढ़ कर एक मनमोहक झांकियां शामिल रहीं साथ ही इस शोभा यात्रा में काली अखाड़ा,शिव तांडव मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे,ये विशाल शोभा यात्रा बहेड़ी नगर के शेखूपुर होली चौराहे से शुरू होकर माथुर रोड आदि से होकर वापस शेखूपुर पहुंच कर संपन्न हुई।