गुरुग्राम: पुलिस आयुक्त गुरुग्राम श्री विकास अरोड़ा द्वारा होने वाले लोकसभा मतदान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश
पुलिस आयुक्त महोदय ने मीटिंग में मौजूद सभी अधिकारियों को उपरोक्त सहित विभिन्न ड्यूटीयों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि होने वाले चुनाव में पैरामिलिट्री फोर्स, होम गार्ड, SPO व गुरुग्राम पुलिस के 4500 से भी अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी पुलिसकर्मियों को यह सुनिश्चित करना है कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराए ।